Posts

Showing posts from March, 2020

💐HAPPY HOLI 10 MARCH 2020💐

Image
सुन रे कान्हा... बहुत भयो अब....  मत मारे पिचकारी....! हाँ-हाँ-- मत मारे पिचकारी....! कान्हा...  मत मारे पिचकारी....! अंग अंग सब भीगौ मेरौ... तुझ पर जाऊँ वारी... कान्हा.. हो गयी आज तिहारी...! मत मारे पिचकारी....! कान्हा...  मत मारे पिचकारी....! श्वेत रंग से हो गयी श्यामल.. ले प्रेम रोग अति भारी....  कान्हा ...लोक लाज सब हारी....! मत मारे पिचकारी .... कान्हा...  मत मारे पिचकारी....! रोम रोम सब रंग गयो मेरो ... तेरे रंग गिरधारी... हाँ-हाँ, तेरे रंग गिरधारी... मत मारे पिचकारी.... कान्हा...  मत मारे पिचकारी....! पानी-पानी है गई मैं तो तन-मन अपनों हारी हाँ-हाँ,जाऊँ मैं बलिहारी... मत मारे पिचकारी....! कान्हा...  मत मारे पिचकारी....! © Dr. Pratibha Major

होली के शुभ अवसर पर .. भावों के इन्द्रधनुष का.. एक अदभुत गुलदस्ता... 💐💐💐

Image