Posts

Showing posts from 2026

बात इतनी सी उनको सताने लगी

Image
स्वाद जस का ले तुम क्या चखोगे कहो आज अपनी कमर क्या कसोगे कहो मैं बुलंदी पे लेकर चलूँगी तुम्हें एक इतिहास फिर क्या रचोगे कहो। बात इतनी सी उनको सताने लगी मैं क्यों लोगों की नजरों में आने लगी रात दिन जब मैं छूने लगी आसमाँ आग हर पल उन्हें तब जलाने लगी मुहब्बत हो या रुसवाई, सभी रँग घोलतीं आँखें। छुपा लो लाख हाल-ए-दिल, अजी सब बोलतीं आँखें।। बड़ी चंचल सयानी हैं बना लेतीं हैं दीवाना। नज़ारों को नज़र में भर, नशे में डोलतीं आँखें।।