Posts

Showing posts from September, 2025

माटी में मिल जाएगा

Image
बीत गया जो वक्त कभी वो , लौट न वापस आएगा ...! माटी का पुतला है तू , माटी में मिल जाएगा .....! माटी में   मिल जाएगा .....!   आजा मिलकर जतन करें और लोगों का उपकार करें ...! प्यार बाँट कर इस दुनिया को , प्यार भरा भंडार भरें ...! प्यार भरा भंडार भरे ...!2 जो कुछ   बाँटा इस धरती पर , जन्नत में तू पाएगा ...! माटी का पुतला है तू , माटी में   मिल जाएगा ....! माटी में   मिल जाएगा ....! बीत गया जो वक्त कभी वो , लौट न वापस आएगा ...!   आओ प्यारे पास हमारे , सच्ची बात बताते हैं ...! निर्धन निर्बल भूखे प्यासे , सबको कण्ठ लगाते हैं ...! सबको कण्ठ लगाते हैं ...! हुनर सिखाते हैं जीने का , किस्सा जन - जन गाएगा ...! माटी का पुतला है तू , माटी में   मिल जाएगा ....! माटी में मिल जाएगा ....! बीत गया जो वक्त कभी वो , लौट न वापस आएगा ...!     अपने कर्मों की खेती से, दिल मे ं जगह बनाले तू..! सुन ले यारा ...